Today News Wrap: मालीवाल मामले में आरोपी बिभव गिरफ्तार, अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: देश-दुनिया से शनिवार को कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में बनी रही. सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. यहां पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें.

Today News Wrap: स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी बिभव कुमार गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट से भी झटका लगा है. तीस हजारी कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने देशभर में भीषण गर्मी चलने की संभावना जताई है. आईएमडी ने बताया, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

कल गिरफ्तारी देने बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी को दी चुनौती

स्वाति मालीवाल मामले में अपने पीएम बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं. उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती दे डाली है और कहा कि वो रविवार को बीजेपी मुख्यालय जाने वाले हैं, जिसे गिरफ्तार करना कर ले. पूरी खबर यहां पढ़ें.

किसानों को भी भरना चाहिए आयकर रिटर्न या नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अगर आप देश के किसान हैं और आपके आमदनी का स्रोत केवल खेती-बाड़ी ही है, तो क्या आप आयकर के दायरे में आते हैं? क्या आपको आयकर रिटर्न (आईटी रिटर्न) दाखिल करना चाहिए या नहीं? यहां पढ़ें पूरी खबर

कैश कांड में संजीव लाल, जहांगीर आलम और लैंड स्कैम में इरशाद अख्तर व तापस घोष की रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ी

मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि 3 दिन के लिए और बढ़ा दी गयी है. इसके अलावा जमीन घाटाले में मामले में गिरफ्तार इरशाद अख्तर, तापस घोष व संजीत कुमार की भी रिमांड अवधि 3 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. पढ़ें पूरी खबर

गिरिडीह में चाल धंसने से 2 महिला की मौत

गिरिडीह में माईका खनन के दौरान चाल धंसने से 2 महिलाओं की मौत हो गयी है. घटना के बाद माईका तस्करों ने दोनों महिला के शवों को लेकर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण वे ऐसा नहीं कर सकें. पढ़ें पूरी खबर

क्या आईपीएल सीजन 17 के बाद बिखर जाएगी ये तिकड़ी

आईपीएल 2024 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. प्लेऑफ के लिए तीन टीमों ने अपना टिकट कटा लिया है. जबकि शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले में विजयी टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

राजीव प्रताप रूडी को नहीं चाहिए देशद्रोहियों का वोट, सारण में बोले गिरिराज सिंह

सारण में राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें देशद्रोहियों से बीजेपी के लिए वोट नहीं मांगना चाहिए, बल्कि उन्हें वह वोट लालू परिवार के लिए छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी को गद्दारों के वोट की जरूरत नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

दरभंगा में सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट

दरभंगा में बाइक सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए. इस दौरान भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पिस्तौल के साथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना विशनपुर थाने को दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

यूपी में लू का अलर्ट, दो दिन सावधानी बरतने की सलाह

यूपी में दो दिन लू का अलर्ट है. मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है बिना जरूरत धूप में न निकलें. बहुत जरूरी है तो पानी जरूर पीते रहें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बुंदेलखंड में गरजे अमित शाह, जनता से 400 पार कराने का वादा लिया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बुंदेलखंड की जमीन से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को ललकारा. उनके कार्यकाल की खामियां गिनाई. इसके बाद जनता से बीजेपी को 400 पार कराने का वादा लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

घर लौटने के बाद Gurucharan Singh की पहली तस्वीर आई सामने, जेनिफर मिस्त्री बोली- खुश हूं कि वो ठीक

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका के लिए फेमस गुरुचरण सिंह, जो 22 अप्रैल से लापता थे, कथित तौर पर घर लौट आए हैं. पूछताछ के दौरान अभिनेता ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने सांसारिक जीवन त्याग दिया है और धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं. पढ़ें पूरी खबर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >