Coronavirus outbreak : ‘मिशन पूरा हुआ, अब अगले पर’, ईरान से 58 भारतीयों को लेकर लौटा विमान

Coronavirus: विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को सोमवार की शाम तेहरान भेजा गया था जहां से वह 58 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत लौट चुका है.

Coronavirus outbreak : भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक सैन्य परिवहन विमान कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से 58 भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार को वापस लौटा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को सोमवार की शाम तेहरान भेजा गया था. आपको बता दें कि ईरान में लगभग दो हजार भारतीय रह रहे हैं. ईरान में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गयी है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया- आईएएफ का विमान उतरा है. मिशन पूरा हुआ. अगले पर… इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने कहा था- ईरान से 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था वापस लाया जा रहा है. आईएएफ सी-17 ने तेहरान से उड़ान भरी है और जल्द ही इसके हिंडन उतरने की उम्मीद है.

गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर विमान उतरा जहां से यात्रियों को एक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया. ताजा खबरों के अनुसार ईरान में कोरोना वायरस से 237 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात हजार लोग इससे संक्रमित पाये गये हैं. पिछले दो सप्ताह में सी-17 ग्लोबमास्टर द्वारा इस तरह का यह दूसरा अभियान है. भारतीय वायुसेना के विमान से 27 फरवरी को 76 भारतीय नागरिकों और 36 विदेशियों को चीनी शहर वुहान से वापस लाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >