Terrorist Module: सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में एक और गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता

Terrorist Module: जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने शनिवार को ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शहर के बटमालू इलाके के निवासी तुफैल नियाज भट के रूप में हुई है. उसे ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

Terrorist Module: अक्टूबर के मध्य में नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को धमेकी देने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में श्रीनगर पुलिस द्वारा जांच शुरू करने के बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ.

ऐसे हुआ था गिरोह का भंडाफोड़, 2900 किलोग्राम विस्फोटक हुआ था जब्त

श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ जीवी संदीप चक्रवर्ती ने व्यक्तिगत रूप से जांच का नेतृत्व किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले तीन संदिग्धों (आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद) को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ के बाद मौलवी इरफान अहमद को गिरफ्तार किया गया. वह पूर्व पैरा-मेडिक था और अब इमाम है. उसने कथित तौर पर पोस्टर मुहैया कराए थे और चिकित्सकों को कट्टरपंथी बनाया था. जांचकर्ता फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय पहुंचे. वहां डॉ मुजफ्फर गनई और डॉ शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया और 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >