पाकिस्तानी आतंकियों के निशाने पर जी20 समिट, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली से लेकर पंजाब तक हमले का अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन दिल्ली से लेकर पंजाब तक बड़े हमले की तैयारी में हैं. जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी शामिल है. खुफिया विभाग को दिल्ली-पंजाब समेत देश के कई प्रमुख शहरों में आतंकी हमले का इनपुट मिला है.

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली से लेकर पंजाब तक बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा है आतंकवादियों के निशाने पर जी 20 समिट भी है.

पाकिस्तानी आतंकी संगठन भारत में बड़े हमले की तैयारी में

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन दिल्ली से लेकर पंजाब तक बड़े हमले की तैयारी में हैं. जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी शामिल है. खुफिया विभाग को दिल्ली-पंजाब समेत देश के कई प्रमुख शहरों में आतंकी हमले का इनपुट मिला है.

आईइडी ब्लास्ट करवा सकता है पाकिस्तान

खुफिया विभाग को जो इनपुट मिली है, उसके अनुसार पाकिस्तान आईएसआई स्लीपर सेल और अवैध रोहिंग्या के जरिये 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कई शहरों में आईइडी ब्लास्ट करा सकता है.

Also Read: Hyderabad: आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में 3 गिरफ्तार, पाकिस्तानी ISI-LeT से जुड़े तार

आतंकवादियों के निशाने पर जी20 समिट

खुफिया विभाग के अनुसार आतंकवादियों के निशाने पर जी20 समिट भी है. जिसकी अध्यक्षता भारत करेगा, जो एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक होना है. जी-20 अवसंरचना कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) की दो दिवसीय बैठक सोमवार से महाराष्ट्र के पुणे में शुरू हो चुकी है. बैठक में हिस्सा लेने वाले देश और संगठन बुनियादी ढांचे में निवेश के विभिन्न पहलुओं पर मंथन करेंगे. बैठक में आईडब्ल्यूजी के सदस्य राष्ट्रों, अतिथि राष्ट्रों और भारत द्वारा आमांत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 65 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत 2023 अवसंरचना एजेंडे पर चर्चा करेंगे.

दिल्ली से दो आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों के निशाने पर दक्षिणपंथी नेता थे और उनकी हत्या करने की साजिश रच रहे थे. जगजीत सिंह और नौशाद के किराए के आवास से दो हथगोले और तीन पिस्तौल बरामद की गई थी, जो पाकिस्तान के आईएसआई सदस्यों से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया, आरोपियों को आतंकवादी संगठन में अपनी क्षमताओं को साबित करने के लिए कहा गया और उन्होंने 21 वर्षीय एक व्यक्ति को निशाना बनाया और उसका सिर कलम कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित हिंदू था, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >