तेलंगाना सरकार ने पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो चालकों को इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ शिफ्ट करने के लिए आर्थिक मदद देने जा रही है. जिसमें 'तेलंगाना ऑटो-रिक्शा इलेक्ट्रिक कन्वर्जन स्कीम-2026' के तहत पात्र ऑटो चालकों को ₹1.50 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. सरकार का कहना है कि इससे चालकों का ईंधन खर्च कम होगा और शहर में प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलेगी.
ऑटो चालकों को कैसे मिलेगा लाभ?
योजना के तहत चालक अपने मौजूदा पेट्रोल या डीजल ऑटो में इलेक्ट्रिक किट लगवा सकते हैं या नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद सकते हैं. मौजूदा ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए AIS-123 मानकों के अनुरूप इलेक्ट्रिक किट लगानी होगी. इसके लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी.
तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा, “तेलंगाना सरकार हैदराबाद के कोर अर्बन रीजन में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) में बदलने के लिए ऑटो चालकों को 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी."
ये भी पढ़ें: अब सफर हुआ आसान, यूपी और बिहार के लिए अधिगृहित किसानों का 96 हेक्टेयर जमीन और गांव के लिए सरकार देगी मुह मांगा मुआवजा
18,766 ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलने का है लक्ष्य
यह राशि सरकार से मान्यता प्राप्त डीलर वाहन की ऑन-रोड कीमत में से सीधे घटा देगा. इस योजना के तहत कुल 18,766 ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें 11,254 डीजल और 7,512 पेट्रोल ऑटो शामिल हैं. योजना कोर अर्बन रीजन इकोनॉमी (CURE) क्षेत्र में लागू की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन ग्रॉसरी हब के आइसक्रीम क्रेट में दिखा चूहा, FDA से कार्रवाई की मांग
200 करोड़ का रखा गया है बजट
सरकार ने इस योजना के लिए कुल 200 करोड़ रुपए करोड़ खर्च करने का फैसला किया है. इसमें एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की ओर से 50-50 करोड़ रुपये का योगदान देने की योजना है. सरकार के मुताबिक, इलेक्ट्रिक ऑटो बढ़ने से हैदराबाद में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा, जबकि ऑटो चालकों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से राहत मिलेगी। योजना की निगरानी के लिए राज्य, योजना और जिला स्तर पर तीन स्तरीय व्यवस्था भी बनाई जाएगी.
तेलांगना सरकार के इस फैसले के बाद अब देशभर के ऑटो चालकों को भी एक उम्मीद जगी है, उन्हें भी आने वाले दिनों में अपनी सरकार की ओर से इस तरह की खुशखबरी मिलने की आश है.
