तेलंगाना: BRS और कांग्रेस पर बरसे PM Modi, , कहा- दोनों दलित विरोधी', सभा में फूट-फूटकर रोये मडिगा

चुनावी सभा में एमआरपीएस (मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति) के प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी के बगल में वे बैठे थे. इसी दौरान अचानक वो भावुक हो गये. सभा के दौरान ही वो फूट-फूटकर रोने लगे, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें सांत्वना दी.

तेलंगाना चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे. यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला किया. मोदी ने बीआरएस और कांग्रेस को दलित विरोधी करार दिया. पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस दलित विरोधी है और कांग्रेस भी उससे कम नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस ने नए संविधान की मांग करके बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है.

तेलंगाना के सम्मान की बीआरएस ने नहीं कि रक्षा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना के सम्मान की रक्षा नहीं की. पीएम मोदी ने कहा कि BRS और कांग्रेस दलित विरोधी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक दलों, नेताओं ने अनुसूचित जाति समुदाय मडिगा को धोखा दिया है. मैं उनके पाप के लिए माफी मांगता हूं.

सभा में फूट-फूटकर रोने लगे मडिगा
वहीं, चुनावी सभा में एमआरपीएस (मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति) के प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी के बगल में वे बैठे थे. इसी दौरान अचानक वो भावुक हो गये. सभा के दौरान ही वो फूट-फूटकर रोने लगे, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें सांत्वना दी. पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं ने अनुसूचित जाति समुदाय मडिगा को धोखा दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि वे इसके लिए मडिगा से माफी मांगते हैं.


Also Read: 450 रुपये में गैस सिलेंडर! पक्का मकान का वादा, जानें मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी के घोषणापत्र की खास बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >