फर्जी समर्थन पत्र का आरोप: दिनाकरन ने विजय की TVK के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

Tamil Nadu Govt Formation : विजय की पार्टी TVK ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि कामराज खुद विजय की पार्टी को समर्थन देने वाला पत्र लिख रहे हैं. इससे पहले टीटीवी दिनाकरन ने आरोप लगाया था कि TVK के समर्थन में फर्जी चिट्ठी फैलाई गई है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला.

Tamil Nadu Govt Formation : तमिलनाडु में सरकार बनाने की लड़ाई और तेज हो गई है. एएमएमके ने विजय की पार्टी टीवीके के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि टीवीके ने फर्जी समर्थन पत्र का इस्तेमाल कर यह दिखाने की कोशिश की कि एएमएमके उनका साथ दे रही है. इससे सियासत और गरमा गई है.

यह शिकायत ऐसे वक्त में आई है जब सरकार बनाने की होड़ में दोनों पार्टियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. मामला एएमएमके के इकलौते विधायक कामराज एस के समर्थन को लेकर है, जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं. ताजा घटनाक्रम तब सामने आया जब टीटीवी दिनाकरन ने आरोप लगाया कि टीवीके ने विधायक कामराज के पत्र की “फर्जी कॉपी” राज्यपाल को सौंपी है. उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी.

TVK ने एक वीडियो किया जारी

8 मई की शाम को TVK ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि कामराज खुद विजय की पार्टी के समर्थन में चिट्ठी लिख रहे हैं. इससे पहले दिनाकरन ने कहा था कि TVK ने फर्जी चिट्ठी फैलाई है. अब इस वीडियो से TVK ने उनके आरोपों को सीधे चुनौती दे दी है. न्यूज एजेंसी ANI के जरिए जारी इस वीडियो को TVK नेताओं ने भी खूब शेयर किया. वीडियो में कामराज चिट्ठी लिखते नजर आते हैं और कथित तौर पर कहते हैं कि वे एएमएमके के जनरल सेक्रेटरी दिनाकरन की मंजूरी से TVK को समर्थन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, नहीं मिल रहा बहुमत, कहां फंस रहा पेंच?

विजय ने सरकार बनाने के न्योते के लिए राज्यपाल से मुलाकात की

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टीवीके के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसफ विजय ने वामपंथी दलों से समर्थन मिलने के बाद शुक्रवार (8 मई) को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की ताकि उनसे सरकार बनाने का निमंत्रण प्राप्त किया जा सके. राज्यपाल से यह उनकी तीसरी बार मुलाकात हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >