Tamil Nadu CM Vijay: मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय की यह पहली समीक्षा बैठक थी. बैठक के दौरान तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की स्थिति का व्यापक आकलन किया गया. विजय ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों को रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की.
लॉ एंड ऑर्डर के साथ कोई समझौता नहीं
मुख्यमंत्री विजय ने साफ कर दिया है कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कोई समझौता नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की निरंतर और व्यापक समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, निषेध और आबकारी विभाग) के. मणिवासन और पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर उपस्थित थे.
तमिलनाडु में सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा : विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा कि वह अपनी सरकार में एकमात्र सत्ता का केंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, एक नई शुरुआत, एक नए युग का आरंभ हो चुका है. विजय ने कहा कि वह गरीबी और भूख से भलीभांति परिचित हैं, क्योंकि उनका जन्म एक साधारण सहायक फिल्म निर्देशक के पुत्र के रूप में हुआ था. मैं किसी शाही वंश से नहीं आता, मैं आप जैसा ही हूं और आप में से एक हूं, आपके परिवार का एक सदस्य हूं. उन्होंने कहा कि वे वास्तव में खुद को उनमें से एक, उनका बेटा या भाई जैसा महसूस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: विजय के शपथ ग्रहण में विवाद: वंदे मातरम के बाद तमिल थाई वाझथु बजाए जाने पर CPI नाराज
