Tamil Nadu cabinet expansion : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने मंत्रिमंडल का शुक्रवार को एक बार फिर विस्तार किया. इस विस्तार के साथ ही उनके कैबिनेट में उतने मंत्री हो गए हैं, जितने कि संविधान इजाजत देता है.
शाहजहां और वन्नी अरासु ने मंत्री पद की शपथ ली
सीएम विजय के मंत्रिमंडल में शुक्रवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के विधायक ए एम शाहजहां और वन्नी अरासु को शामिल किया गया. इन दोनों को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्री पद की शपथ दलाई. शाहजहां पापनासम विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं, जबकि वन्नी आरसु तिण्डिवनम क्षेत्र से विजयी हुए हैं. इसके साथ ही विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई है.
गुरुवार को मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे 23 मंत्री
सी जोसेफ विजय ने अपने मंत्रिमंडल में गुरुवार को 23 मंत्रियों को शामिल किया था. जिनमें से 21 टीवीके के विधायक थे और दो कांग्रेस के. उससे पहले 10 मई को जब विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उनके साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में इस बार टीवीके को जनता का प्यार मिला, लेकिन वह बहुमत से 10 अंक पीछे रह गई. तब कांग्रेस ने सामने आकर उसका समर्थन किया, बाद में कम्युनिस्ट पार्टी, मुस्लिम लीग और वीसीके भी उसके साथ आ गई.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया कैबिनेट का विस्तार, दो कांग्रेसी सहित 23 मंत्रियों ने ली शपथ
