Tamil Nadu Accident: सबरीमला से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत

प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई. अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

तमिलनाडु से सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर आयी. जिसमें थेनी में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई. ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे. जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दो घायलों को अस्प्ताल में कराया गया भर्ती

जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ हादसा

प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई. अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिग भी शामिल था. ये लोग सबरीमला से लौट रहे थे.

महाराष्ट्र के सतारा में कार पुल से नीचे गिरी, भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

इधर महाराष्ट्र के सतारा जिले से सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए. कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये. चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >