तहव्वुर राणा

Tahawwur Rana : किस जेल में रखा जाएगा मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को?

Tahawwur Rana : मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इसके लिए जरूरी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. उसे एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाया जाएगा. गुरुवार दोपहर उसके पहुंचने की संभावना है. NIA उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी.

Tahawwur Rana : मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. उसे यहां तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वाले वार्ड में रखा जा सकता है. जेल सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है. सूत्रों ने बताया कि 64 साल के राणा को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं. जेल अधिकारी कोर्ट के आदेश का इंतजार करेंगे. राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है. अधिकारियों के अनुसार, राणा को भारत लाने के लिए विभिन्न भारतीय एजेंसियों की एक टीम अमेरिका में है.

मुंबई हमले में मारे गए थे 166 लोग

मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता राणा के प्रत्यर्पण के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी याचिका खारिज किए जाने के बाद उसके विशेष विमान से भारत आने की संभावना है. उसे वापस लाने के लिए कई एजेंसियों की एक टीम अमेरिका गई है. 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान के आतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों के एक ग्रुप ने अरब सागर में समुद्री रूट का यूज करके भारत की कारोबारी राजधानी में घुसने के बाद मुंबई सीएसटी रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर समन्वित हमला किया था.

यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन

लगभग 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए थे. इसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और यहां तक ​​कि भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे.

विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाया जाएगा राणा को

राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के तहत आज भारत लाया जा रहा है. उसे एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाया जाएगा, जहां गुरुवार दोपहर उसके पहुंचने की संभावना है. दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी. गिरफ्तारी के बाद उसे तिहाड़ जेल में रखे जाने की संभावना है, जहां उसकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. उससे पहले राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एनआईए उसकी हिरासत (कस्टडी) की मांग करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >