Swati Maliwal Video: स्वाति मालीवाल को याद आए मनीष सिसोदिया, जानें क्या कहा

Swati Maliwal Video: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित तौर पर हुई मारपीट के वीडियो को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है. जानें खुद मालीवाल ने क्या कहा

Swati Maliwal Video: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित तौर पर हुई मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है. इस बीच मालीवाल की ओर से शनिवार रात दावा किया गया कि 13 मई की घटना का सीसीटीवी कैमरा फुटेज गायब हो गया है. इसमें मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार द्वारा उन पर कथित तौर पर हमला किये जाने की अहम जानकारी थी. उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट करके जारी किया गया है.

स्वाति मालीवाल को याद आए मनीष सिसोदिया

रविवार को स्वाति मालीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे. आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने सीसीटीवी फुटेज को गायब करने का काम किया और फोन को फॉर्मेट कर दिया. Phone format किया? आगे उन्होंने लिखा कि काश इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता. यदि वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!

Delhi cm arvind kejriwal’s aide bibhav kumar being taken to custody by delhi police after his medical test in the case of alleged assault on aap mp swati maliwal

क्या कहा स्वाति मालीवाल ने

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में विभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें शनिवार रात दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पहले मुझे बेरहमी से विभव ने पीटा. थप्पड़ और लातें मारी. इसके बाद मैंने खुद को छुड़ाया और 112 पर कॉल किया. इसके बाद बाहर जाकर सिक्योरिटी बुलाई और वीडियो बनाने लगा.

Read Also : अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी चुनौती, 12 बजे पहुंचेंगे बीजेपी हेड क्वार्टर जिनको करना है गिरफ्तार कर लें

आगे अपने पोस्ट में मालीवाल ने लिखा कि मैं सिक्योरिटी को चीख-चीख के बता रही थी की मुझे बहुत बेरहमी से विभव ने पीटा है. पूरा लंबा हिस्सा वीडियो को एडिट करने का काम किया गया है. केवल 50 सेकंड का वीडियो जारी किया गया है. मैं सिक्योरिटी वालों को समझा समझा के खीज चुकी थी. अब फोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो डिलीट कर दी ? CCTV की फुटेज भी गायब कर दिया! साज़िश की भी हद है!

Aam aadmi party (aap) mp swati maliwal at delhi chief minister arvind kejriwal’s residence at civil lines, in new delhi

CCTV की फुटेज भी गायब कर दिया! साज़िश की भी हद है! बोलीं सांसद स्वाति मालीवाल

फोन को फॉर्मेट कर दिया गया

सांसद स्वाति मालीवाल ने उस खबर को कोट किया जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने विभव कुमार की हिरासत पर बहस की. उन्होंने कहा कि हमने डीवीआर मांगा, वह पेन ड्राइव में दिया गया. फुटेज खाली पाया गया. पुलिस को आईफोन तो दे दिया गया है, लेकिन अब आरोपी पासवर्ड नहीं बता रहा है. फोन को फॉर्मेट कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >