आखिर क्या हुआ था उस रात स्वाति मालीवाल के साथ ? सामने आया ये VIDEO

swati maliwal video : पुलिस ने गुरुवार तड़के हुई घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय हरीश चंद्र के तौर पर हुई है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. देखें आखिर क्या है वीडियो में

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल का वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार वाले के साथ नजर आ रहीं हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. यह वीडियो एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार द्वारा कथित छेड़छाड़ करने का है जो स्वाति मालीवाल के साथ हुआ. चालक ने अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक स्वाति मालीवाल को कथित रूप से घसीटा था जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद किया है.

क्या है वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल फुटपाथ पर इंतजार कर रहीं हैं और एक कार चालक उनसे कार में बैठने को कहता है. यहां चर्चा कर दें कि मालीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की. यही नहीं उसने फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीट दिया. उनका दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, उसी वक्त वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी.

दोबारा आता है कार चालक और…

जो वीडियो सामने आयी है उसमें दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल को यह कहते सुना जा सकता है कि आप मुझे कहां छोड़ोगे. मुझे घर जाना है. मेरे रिश्तेदार आने वाले हैं. वीडियो में जो नजर आ रहा है उसपर गौर करें तो इसके बाद वह दूर हट जाती हैं और कार चली जाती है जबकि कार चालक कुछ देर बाद फिर वापस आता है. यही नहीं कार चालक मालीवाल को कार में बैठने को कहता है. इसके बाद दोनों में कुछ बहस होती है और चालक कार को आगे बढ़ा देता है. इस दौरान स्वाति मालीवाल चीखती हुई नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >