अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को मारा था थप्पड़, केस दर्ज होने के बाद एक्शन में पुलिस

Swati Maliwal Case Update: केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को मारा था थप्पड़. मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है. जानें पूरा घटनाक्रम

Swati Maliwal Case Update: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केस में लिखित शिकायत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है और जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है.

विभव कुमार को मामले में आरोपी बनाया गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले को लेकर कुमार को तलब किया है. उन्हें आज आयोग के समक्ष पेश होना हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी.एस. कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम द्वारा स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज किया गया. टीम मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पहुंची थी जहां उनका बयान दर्ज किया गया. टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही.

किन धाराओं में दर्ज किया गया केस

खबरों की मानें तो केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) के अलावा धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है.


Read Also : Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में आरोपी विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, आप सांसद का बयान दर्ज

New delhi: members of the bjp ‘mahila morcha’ who reached aap mp swati maliwal’s house in her support

बयान में क्या कहा स्वाति मालीवाल ने

गौर हो कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने गत सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की. सृत्रों के हवाले से मीडिया में खबर चल रही है कि मालीवाल द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में थप्पड़ मारे जाने का जिक्र किया गया है. बयान में मालीवाल ने कहा कि, वह ड्राइंग रूम में बैठी थीं, जब कुमार आए और उन्हें कई बार थप्पड़ मारे. इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास से बाहर भागीं और पुलिस को कॉल किया.

बीजेपी का केजरीवाल पर हमला

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता और मारपीट के मामले में बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि महिला सम्मान के लिए हमारी पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करती है. मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ बोलना चाहिए. वे अभी तक चुप्प हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >