जम्मू-कश्मीर : बड़ी साजिश नाकाम! संदिग्ध पैकेट से मिले 5 लाख रुपये और हथियार

जम्मू और कश्मीर में गुरुवार को संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि किसी बड़ी साजिश को अं जाम देने की तैयारी थी. क्योंकि पैकेट से 5 लाख रुपये और हथियार मिले हैं.

जम्मू और कश्मीर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध वस्तु सांबा में मिली. एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर विजयपुर थाने की पुलिस टीम ने आज सांबा के छानी मन्हासन के पास खेत में एक संदिग्ध सीलबंद पैकेट बरामद किया. इसकी जांच जारी है.

इधर एसएसपी सांबा अभिषेक महाजन ने मामले को लेकर कहा कि हमने मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया जिसके बाद पैकेट खोला गया. जब पैकेट खोला गया तो उसमें करीब 5 लाख रुपये के भारतीय नोट मिले. पैकेट में से 2 चाइनीज पिस्टल, 4 मैगजीन, करीब 60 राउंड गोलियां, डेटोनेटर और 2 आईईडी भी बरामद हुए. हमने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आगे एसएसपी सांबा अभिषेक महाजन ने बताया कि यह संभवतः सीमा पार से ड्रोन द्वारा खेप गिराने का मामला है. शायद किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गयी थी.

लकड़ी के एक बॉक्स के बारे में मिली खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने सुबह 6.15 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर रामगढ़ और विजयपुर के बीच एक संदिग्ध पैकेट देखा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसके बारे में खबर दी. संदिग्ध पैकेट में स्टील के तले वाला लकड़ी का एक बॉक्स था, जिसमें से बम निरोधक दस्ते ने डेटोनेटर सहित दो आईईडी, दो चीनी पिस्तौलें, 60 राउंड के साथ चार मैगजीन और पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की. नकदी 500 रुपये के नोटों में थी जिसके बंडल बने थे.

स्थानीय लोगों को मिलेगा इनाम

आगे महाजन ने कहा कि यह सीमा पार से ड्रोन के जरिये सामान गिराये जाने का मामला है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. खेप का इस्तेमाल किसी साजिश को अंजाम देने के लिए गिराया गया हो. खेप की जानकारी देने वाले स्थानीय लोगों और इस पर कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >