चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले बॉलीवुड ऐक्टर थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले ऐसे ऐक्टर थे, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी. जिस क्षेत्र में उन्होंने जमीन खरीदी थी उसे ‘मारे मस्कोवीन्स’ कहते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले ऐसे ऐक्टर थे, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी. सुशांत सिंह राजपूत से पहले शाहरुख खान को उनके एक फैन ने चांद पर जमीन गिफ्ट की थी. सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीदी थी, जिस क्षेत्र में उन्होंने जमीन खरीदी थी उसे ‘मारे मस्कोवीन्स’ कहते हैं.

उनके पास पहले से ही एक अडवांस टेलिस्कोप मीड 14, LX00 था. उन्होंने टेलीस्कोप अपनी दूर की इस प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए लिया था. सुशांत सिंह राजपूत ने ये जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी. उन्होंने 25 जून, 2018 को ये प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई थी.

हालांकि इसमें भी कई अंतरराष्ट्रीय संधि हैं, जिनके मुताबिक इसे कानूनी तौर पर मालिकाना हक नहीं माना जा सकता क्योंकि पृथ्वी से बाहर की दुनिया पूरी मानव जाति की धरोहर है और इस पर किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता. सुशांत सिंह राजपूत अपने घर से टेलीस्कोप के जरिए अलग-अलग ग्रहों और गैलेक्सीज को देखते रहते थे. टेलिस्कोप को वह ‘टाइम मशीन’ कहते थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >