Sushant Case Updates: रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने की लगभग दस घंटे पूछताछ

Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty, CBI, LIVE Updates: सुशांत सिंह राजूपत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की. रिया से लगभग दस घंटे पूछताछ की गयी. सीबीआई के समन के बाद रिया डीआरडीओ गेस्‍ट हाउस पहुंची थी. सीबीआई ने आज यानी जांच के आठवें दिन रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पूछताछ के लिए बुलाया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने एक्‍टर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है. इससे पहले रिया के भाई शोविक बनर्जी से सीबीआई ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी. रिया के अलावा सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक नीरज और दीपेश सावंत भी गेस्‍ट हाउस पहुंच चुके हैं. फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट्स भी गेस्‍टाहाउस में मौजूद हैं.

Live Updates
3:46 AM. 29 Aug 20 10:16 PM. 28 Aug

डीआरडीओ गेस्ट हाउस से रवाना हुई रिया चक्रवर्ती, लगभग दस घंटे सीबीआई ने की पूछताछ

सुशांत सिंह की मौत मामले में आज रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने दस घंटे पूछताछ की. रिया आज सुबह लगभग 11 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थी और रात नौ बजे वह वहां से रवाना हुई.

3:46 AM. 29 Aug 20 10:16 PM. 28 Aug

सीबीआई ने की रिया से आठ घंटे की मैराथन पूछताछ

सीबीआई ने आज रिया चक्रवर्ती से आठ घंटे की मैराथन पूछताछ की है. सुबह सीबीआई हेडक्वार्टर जाने के बाद अभी शाम में सिद्धार्थ पिठानी फिर डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं.

3:46 AM. 29 Aug 20 10:16 PM. 28 Aug

भाजपा के किसी नेता ने आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा के किसी नेता ने भी ‘‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष” रूप से राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नहीं लिया है. यहां बाणेर में एक कोविड-19 अस्पताल के उद्घाटन संबंधी एक कार्यक्रम के इतर फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

10:45 PM. 28 Aug 20 5:15 PM. 28 Aug

रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कर रही है मैराथन पूछताछ

सुशांत सिंह के मामले में आज पहली बार सीबीआई मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया सुबह 11 बजे के करीब डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची है, जहां से अभी तक वह वापस अपने घर नहीं जा पायी है. सीबीआई उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

9:43 PM. 28 Aug 20 4:13 PM. 28 Aug

डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम

सीबीआई की टीम एक बार फिर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची है. आज सुबह से ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है.

9:43 PM. 28 Aug 20 4:13 PM. 28 Aug

ईडी ने गौरव आर्य से कहा-31 अगस्त तक पेश हों

सुशांत सिंह मामले में जांच कर रही ईडी की टीम ने आज गौरव आर्य के गोवा स्थित होटल में नोटिस चिपकाया है और उसे यह निर्देश दिया है कि वह 31 अगस्त से पहले एजेंसी के सामने उपस्थित हो.

मुख्य बातें

Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty, CBI, LIVE Updates: सुशांत सिंह राजूपत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की. रिया से लगभग दस घंटे पूछताछ की गयी. सीबीआई के समन के बाद रिया डीआरडीओ गेस्‍ट हाउस पहुंची थी. सीबीआई ने आज यानी जांच के आठवें दिन रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पूछताछ के लिए बुलाया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने एक्‍टर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है. इससे पहले रिया के भाई शोविक बनर्जी से सीबीआई ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी. रिया के अलावा सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक नीरज और दीपेश सावंत भी गेस्‍ट हाउस पहुंच चुके हैं. फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट्स भी गेस्‍टाहाउस में मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >