Sushant Singh Rajput Case Updates: रिया चक्रवर्ती से सोमवार को सीबीआई ने की 9 घंटे पूछताछ
Sushant Singh Rajput death case, Gaurav Arya, Enforcement Directorate office, Rhea Chakraborty : सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सीबीआई लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया और उसके भाई शौविक पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गये हैं. यह जानकारी भी आ रही है कि सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह से भी आज सीबीआई पूछताछ कर सकती है. इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन जुड़ने के बाद ईडी ने The Tamarind Hotel के मालिक गौरव आर्य को समन किया था. वे आज पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंच चुके हैं. सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर लेटेस्ड अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें यह ब्लॉग-
Sushant Singh Rajput Case Updates: रिया चक्रवर्ती से सोमवार को सीबीआई ने की 9 घंटे पूछताछ
2:12 AM. 1 Sept 208:42 PM. 31 Aug
रिया चक्रवर्ती सोमवार को से 9 घंटे पूछताछ
सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने सोमवार को भी 9 घंटे पूछताछ की. सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया DRDO गेस्ट हाउस से घर के लिए निकल गईं.
2:12 AM. 1 Sept 208:42 PM. 31 Aug
DRDO गेस्ट हाउस में सुशांत सिंह के करीबी
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम दिवंगत अभिनेता के कुक केशव और दीपेश को डीआरडीओ गेस्ट हाउस लेकर पहुंची है.
2:12 AM. 1 Sept 208:42 PM. 31 Aug
जया साहा से सीबीआई की टीम की पूछताछ
सीबीआई की टीम जया साहा से भी पूछताछ कर रही है. जया साह का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया था. जया साहा की रिया चक्रवर्ती के साथ चैट वायरल हुई थी. सीबीआई सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती, सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश से भी पूछताछ कर रही है.
2:12 AM. 1 Sept 208:42 PM. 31 Aug
सुशांत के घर से बाहर निकली सीबीआई टीम
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान सोमवार को सीबीआई की टीम बांद्रा स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गई. करीब दो घंटे की जांच के बाद टीम सुशांत के घर से बाहर निकल चुकी है.
2:12 AM. 1 Sept 208:42 PM. 31 Aug
DRDO गेस्ट हाउस में वाटर स्टोन के 4 कर्मचारी
वाटर स्टोन के 4 कर्मचारी के मुंबई स्थित DRDO गेस्ट हाउस में पहुंचने की खबर सामने आई है. सीबीआई की टीम DRDO गेस्ट हाउस में मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है.
8:07 PM. 31 Aug 202:37 PM. 31 Aug
सुशांत के घर जांच के लिए पहुंची सीबीआई की टीम
सीबीआई की एक टीम आज जांच के लिए सुशांत के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची. इसी घर में सुशांत की मौत हुई थी.
8:07 PM. 31 Aug 202:37 PM. 31 Aug
रियाऔर श्रुति से सीबीआई कर रही पूछताछ
सुशांत केस के सीबीआई जांच के 11 वे दिन रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी से पूछताछ जारी है. आज सुशांत की बहन से भी सीबीआई पूछताछ करेगी. संभव है उसे रिया के सामने बैठाकर सवाल-जवाब किये जायें.
5:06 PM. 31 Aug 2011:36 AM. 31 Aug
चौथे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से आज सीबीआई लगातार चौथे दिन भी पूछताछ करेगी. अबतक उनसे तीन दिन मैराथन पूछताछ हो चुकी है. रिया और शौविक पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गये हैं.
Posted By :Rajneesh Anand
5:05 PM. 31 Aug 2011:35 AM. 31 Aug
ईडी के कार्यालय पहुंचे गौरव आर्य
सुशांत सिंह मामले में पूछताछ के लिए आज The Tamarind Hotel के मालिक गौरव आर्य ईडी के कार्यालय पहुंचे हैं.
सुशांत सिंह मामले में लगातार चौथे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी सीबीआई, बहन मीतू का बयान भी होगा दर्ज
मुख्य बातें