Sushant Singh Rajput Case : सुशांत के बैंक खातों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, रिया पर खर्च किये लाखों रुपये
Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty, CBI and ED team, live updates: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस (sushant Singh Rajput case live updates) में सीबीआई ने जांच की रफ्तार तेज करते हुए आज दूसरे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की. सीबीआई के अधिकारियों ने इस मामले में अब तक सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ की है. बता दें कि कल रिया से सीबीआई की टीम ने 10 घंटे तक लगातार पूछताछ की. सीबीआई के अलावा इस मामले की जांच अब एनसीबी(NCB}) और ईडी (ED) भी कर रही है. एनसीबी की टीम भी रिया से पूछताछ करेगी.
Mumbai: Bollywood actress Rhea Chakraborty leaves from DRDO Guest House, at Santacruz East in Mumbai, Friday, Aug 28, 2020. (PTI Photo)(PTI28-08-2020_000215B)
Live Updates
2:52 AM. 30 Aug 209:22 PM. 29 Aug
दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने की सात घंटे तक पूछताछ
सीबीआई ने आज पूछताछ के दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस से निकलकर अपने घर चली गयी.
1:18 AM. 30 Aug 207:48 PM. 29 Aug
सुशांत के बैंक खातों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
सुशांत की मौत के बाद जब उसके परिवार वालों ने प्राथमिकी दर्ज करायी, तो इस मामले में नये सिरे से जांच शुरू हुई है. सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाये हैं. सुशांत के बैंक खातों की जांच से कई खुलासे हो रहे हैं. इससे यह भी साफ होता है कि सुशांत ने रिया और उसके परिवार वालों पर लाखों रुपये खर्च किये. अभी इस बात की जांच हो रही है कि सुशांत ने रिया पर कितने रुपये खर्च किये थे.
11:33 PM. 29 Aug 206:03 PM. 29 Aug
दूसरे दिन भी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कर रही है मैराथन पूछताछ
सुशांत सिंह के मामले में आज दूसरे दिन भी सीबीआई उसकी गर्लफ्रेंड और मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. कल सीबीआई ने लगभग 10 घंटे तक उससे पूछताछ की थी आज भी सीबीआई पिछले पांच घंटे से उससे पूछताछ कर रही है.
10:52 PM. 29 Aug 205:22 PM. 29 Aug
सुशांत सिंह के सीए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे
सुशांत सिंह के चार्टर्ड एकाउंटेंट संदीप श्रीधर आज डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे. सीबीआई की टीम यहीं पर सुशांत मामले ��ें पूछताछ कर रही है. संभव है कि आज संदीप से भी पूछताछ हो. रिया चक्रवर्ती से सीबीआई आज दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही है.
10:00 PM. 29 Aug 204:30 PM. 29 Aug
सीबीआई की पूछताछ में ‘ड्रग चैट’ में शामिल होने की बात को रिया चक्रवर्ती ने स्वीकारा
सुशांत सिंह मामले में आज सीबीआई दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी मिल रही है कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग चैट में शामिल होने की बात को स्वीकार लिया है. सीबीआई ने कल रिया से 10 घंटे पूछताछ की थी.
7:36 PM. 29 Aug 202:06 PM. 29 Aug
पूछताछ शुरू
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू कर दी है. रिया से कल भी सीबीआई ने पूछताछ की गई थी. रिया चक्रवर्ती से कल पूछे गए सवाल का ही सप्लीमेंट्री पूछा जाएगा.
मुख्य बातें