Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में दो और को NCB ने दबोचा, अब तक 18 हो चुके है गिरफ्तार

Sushant Singh Rajput Case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज दो और लोगों को गिफ्तार किया है.

Sushant Singh Rajput Case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज दो और लोगों को गिफ्तार किया है. NCB मुंबई ने ड्रग पैडलर्स क्रिस कोस्टा और सूर्यदीप को गिरफ्तार किया. स्पेशल NDPS कोर्ट ने क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा दिया है. बता दें कि मामले में अब तक कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

NCB ने आज दो लोगों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 18 गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनका भई शॉविक चक्रवर्ती प्रमुख हैं. दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कबूल कर चुके हैं और अभी जेल में हैं. वहीं कल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुम्बई में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनसीबी द्वारा 6 लोग पकड़े गए था.

अब तक 18 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

एनसीबी कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है. चौतीस साल के अभिनेता 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे. तीन महीने पहले अपने घर में कथित रूप से पंखे से लटके पाए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच फिर से तीनों दिशाओं में रफ्तार पकड़ रही है. ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रिया, उनके भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुयल मिरांडा, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है. वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
NCB

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >