Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान CJI बीआर गवई पर कुछ फेंकने की कोशिश, मचा हड़कंप

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई पर कुछ फेंकने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया.

Supreme Court : सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया. यहां एक शख्स ने सुबह की कार्यवाही के दौरान CJI बीआर गवई पर कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की. वह व्यक्ति नारे लगाते हुए देखा गया और सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे तुरंत कोर्टरूम से बाहर ले जाकर हिरासत में ले लिया. इस घटना के कारण कार्यवाही कुछ मिनटों के लिए बाधित हुई, लेकिन इसके बाद सत्र सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दिया गया. यह जानकारी livelaw.in की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है. 

न्यूज  एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वकीलों ने भी इस बात की जानकारी  दी. वकीलों ने बताया कि
कोर्ट में कार्यवाही के दौरान वकील की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई की ओर कुछ फेंक दिया.

सनातन का अपमान नहीं सहेंगे, हमलावर चिल्लाया

यह घटना तब हुई जब प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ वकीलों के मामलों की सुनवाई कर रही थी. वकील के भेष में आया शख्स मंच के पास पहुंचा, कुछ निकाला और उसे न्यायाधीश की ओर फेंकने की कोशिश की. कोर्ट रूम में मौजूद सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमले को रोका. शख्स को तुरंत अदालत परिसर से बाहर ले जाया गया. जब वकील को ले जाया जा रहा था, तो उसे चिल्लाते हुए सुना गया, ‘‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे.’’

यह भी पढ़ें : Bihar SIR: बिहार में SIR को लेकर SC की कड़ी टिप्पणी, कहा- गड़बड़ी हुई होगी तो पूरी प्रक्रिया कर देंगे रद्द

व्यक्ति वकील के यूनिफॉर्म में था

livelaw.in के अनुसार, कुछ गवाहों का कहना है कि शख्स कागज का रोल फेंकते हुए दिखाई दिया. बताया गया है कि वह व्यक्ति वकील के यूनिफॉर्म में था. घटना के बावजूद मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शांत बने रहे और दिन की कार्यवाही जारी रखी. उन्होंने अगले वकील से बहस करने को कहा और कहा, “ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है. हम इससे विचलित नहीं होते.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >