24 घंटे में ऐसा क्या बदल गया? सनी देओल के जुहू वाले बंगले की नीलामी पर लगी रोक तो कांग्रेस ने उठा दिये सवाल

कांग्रेस ने बैंक की ओर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी संबंधी नोटिस को कथित तौर पर वापस लिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देने के लिए बैंक को किसने प्रेरित किया?

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी ने उस समय राजनीतिक मोड़ ले लिया, जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बैंक के यू-टर्न या यूं कहे सोमवार को नीलामी वापस लेने पर सवाल खड़ा कर दिया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पूछा कि आखिर ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देने के लिए बैंक को किसने प्रेरित किया? बता दें कि बीते दिनों खबर आई कि सनी देओल को दिए गए 56 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली के लिए एक्टर के आलीशान मुंबई विला की नीलामी की जाएगी. बैंक ने अखबार में एक नोटिस निकाला, जिसमें ई-नीलामी और अवैतनिक ऋण के विवरण की घोषणा की गई.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक के 56 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया. आज सुबह, 24 घंटे से भी कम समय में, देश को पता चल गया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है, आश्चर्य है कि इन ‘तकनीकी कारणों’ को किसने शुरू किया?” इससे पहले, एक आश्चर्यजनक कदम में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना फैसला बदल दिया और मुंबई के जुहू में अभिनेता के विला को नीलामी से वापस ले लिया.


नीलामी से 56 करोड़ रुपये की होगी वसूली

राज्य के स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 25 अगस्त को होने वाली ई-नीलामी के माध्यम से 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता और मौजूदा भाजपा सांसद सनी देओल की संपत्ति को ब्लॉक कर दिया. गुरदासपुर के सांसद ने दिसंबर 2022 से बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण, ब्याज और जुर्माने पर चूक कर रहे थे. बैंक, ने महानगर के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी देओल के विला की संपत्ति कुर्क की. उन्होंने नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की है. सनी देओल की विला के अलावा, 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी है, जो कि देओल्स के स्वामित्व में है, और ऋण का कॉर्पोरेट गारंटर है, जबकि उनके अभिनेता-राजनेता पिता धर्मेंद्र ऋण के व्यक्तिगत गारंटर हैं.

क्या है पूरा मामला

बैंक के प्रवक्ता ने पीटीआई को कोई अन्य विवरण नहीं दिया, जैसे कि अभिनेता ने कब और कितना ऋण लिया था और ऋण के लिए उनके पास क्या अन्य गारंटी है. निविदा नोटिस में आगे कहा गया है कि 2002 के सरफेसी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए देओल्स के पास अभी भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है. अभिनेता को आधिकारिक तौर पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से जाना जाता है और वह 2019 से पंजाब सीट से सत्तारूढ़ भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जब उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सदस्य सुनील झाकर को हराकर भारी अंतर से सीट जीती थी. लंबे समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के लिए एक अन्य अभिनेता विनोद खन्ना ने किया था.

Also Read: Sunny Deol: नहीं बिकेगा गदर 2 एक्टर सनी देओल का बंगला, बैंक ने तकनीकी कारण बताकर नोटिस लिया वापस
गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसमें एक्टर एक बार फिर तारा सिंह के दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. गदर 2 में अभिनेता अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है और दुश्मनों के छक्करे छुड़ाता है. तारा सिंह का आइकॉनिंक हैंडपंप और हथौड़ा वाला सीन काफी वायरल हुआ. फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 31.07 करोड़ रुपये के साथ दूसरे शनिवार को सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बाद, फिल्म ने रविवार, 20 अगस्त को भारत में लगभग 41 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘गदर 2’, जल्द ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. सनी देओल और अमीषा पटेल के एक बार फिर साथ आने से, ‘गदर 2’ देशभर के सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है. फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 377.20 करोड़ रुपये (नेट) हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >