Sunita Williams: 'आप हमारे दिलों के करीब हैं…' , पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी

Sunita Williams: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से 9 महीने बाद वापसी होने वाली है. उनकी सकुशल धरती पर वापसी के लिए दुनिया भर में विशेष प्रार्थना की जा रही है. भारत में उनके पैतृक गांव में भी खास पूजा और यज्ञ की जा रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है.

Sunita Williams: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है. विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर 9 महीने बिताने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौटने वाली हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने विलियम्स को एक मार्च को पत्र लिखा था, जिसे नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से विलियम्स को भेजा गया है. इस पत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया.

सुनीता को पत्र में पीएम मोदी ने क्या लिखा?

पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं. भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.” उन्होंने लिखा, “आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपसे मिलने को उत्सुक हैं. भारत के लिए अपनी सबसे प्रतिभाशाली बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी.”

1.4 अरब भारतीयों को विलियम्स की उपलब्धियों पर गर्व : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में आगे लिखा, “1.4 अरब भारतीयों को विलियम्स की उपलब्धियों पर हमेशा गर्व रहा है. हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपके प्रेरणादायी धैर्य और दृढ़ता को दर्शाया है.” मोदी ने कहा- “विलियम्स की मां बोनी पंड्या उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी और उन्हें यकीन है कि दीपकभाई (विलियम्स के पिता) का आशीर्वाद भी उनके साथ है.” प्रधानमंत्री ने पत्र में विलियम्स के पति माइकल विलियम्स को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >