हादसों का रविवार: महाराष्ट्र में पटाखा और केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, कुल 5 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि बार्शी तालुका के शिराला स्थित इकाई में अपराह्न करीब तीन बजे आग लग गई.

महाराष्ट्र के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रविवार को जब पूरा देश नये साल के स्वागत के जश्न में डूबा था, तब महाराष्ट्र के दो फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुई, जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए. एक तो सोलापुर स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुई, दूसरा नासिक स्थित केमिकल फैक्टरी में आग लगी.

सोलापुर केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि बार्शी तालुका के शिराला स्थित इकाई में अपराह्न करीब तीन बजे आग लग गई. पटाखा निर्माण इकाई के अंदर विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई. सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. बार्शी मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है.

नासिक की केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट के बाद आग लग गयी. जिसके बाद दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के गांवों में भी सुनाई दी. आग और धुआं दूर से ही देखा जा सकता था.

Also Read: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद : उद्धव ठाकरे ने विवादित क्षेत्र को केंद्रीय शासन के तहत रखने का दिया सुझाव

फैक्टरी में आमतौर पर करते हैं 20 से 25 लोग काम, 1 जनवरी का कारण कम थी संख्या

बताया जा रहा है कि आमतौर पर कंपनी में 20 से 25 लोग काम करते हैं. लेकिन, चूंकि यह नए साल का पहला दिन था, इसलिए रविवार को संख्या कम थी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 11 घायलों को नासिक के सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों से मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल पहुंचकर नासिक फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से मिले. घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 17 लोग घायल हैं. घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी. मुख्यमंत्री शिंदे ने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. सीएम शिंदे ने कहा, फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >