दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तथ्यों के आधार पर सच का सामना करने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जनसमर्थन नहीं मिलने से निराश कांग्रेस अब अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से झूठे, धमकी भरे और मनगढ़ंत पोस्ट कर रही है.
क्या है मामला?
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन हाल ही में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Vizag) दौरे पर थे. वहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकर जमीन पर केले के पत्ते पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय भोजन (आंध्र क्विजीन) खाया था. नितिन नबीन ने इस भोजन का एक वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वे कार्यकर्ताओं के साथ 'ऑथेंटिक आंध्र फूड' का आनंद ले रहे हैं.
कांग्रेस की पोस्ट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता नितिन नबीन का एक वीडियो साझा कर उन पर सावन के पवित्र महीने में मांसाहारी भोजन करने का आरोप लगाया, जिसे भाजपा ने भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि थाली में मांस नहीं बल्कि कटहल की पारंपरिक शाकाहारी सब्जी थी. इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने भाजपा के आचरण पर तंज कसा है.
सुधांशु त्रिवेदी का जवाब
त्रिवेदी ने आंध्र प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से उनके नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन करने को लेकर गलत और भ्रामक सामग्री पोस्ट की गई. उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए भाजपा की ओर से इसकी कड़ी निंदा की.
स्वतंत्रता दिवस के पोस्ट को लेकर भी कांग्रेस पर बरसे त्रिवेदी
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के आसपास कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भाजपा के एक कार्यक्रम के वीडियो को स्वतंत्रता दिवस समारोह के रूप में पेश किया और राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा दिखाया.
BJP ने कांग्रेस के पोस्ट को बताया गलत प्रचार
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कांग्रेस की गलत मानसिकता को दर्शाती हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर किए गए कथित गलत प्रचार की कड़ी निंदा करती है और कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर राजनीति करने की सलाह दी.
Also read : CBSE थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- 'क्या स्कूलों में 23 भाषाएं पढ़ाने की क्षमता है'
