VIDEO: सपना चौधरी के गाने पर SP और इंस्पेक्टर के धमाकेदार डांस ने जीता लोगों का दिल, आये मजेदार कमेंट्स

वीडियो में एसपी और इंस्पेक्टर ने डीजे फ्लोर पर अपने डांस से आग लगा दी है. यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दोने पुलिस अधिकारी सपना चौधरी (Sapna Chaudharys Song) के गाने गजबण पानी रे चाली पर डांस कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन हम कोई ना कोई वीडियो वायरल होते हुए देखते हैं. कुछ वीडियो हमें भावुक करती है तो कुछ को देख कर हम अपने हंसी को नहीं रोक पाते. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर पुलिस अधीक्षक (SP) और एक इंस्पेक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों में दोनों पुलिस अधिकारी फेमस हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के गाने पर जमकर नाचते हुए नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का दिल भी खूब जीत रहा है.

ट्वीटर पर इस वीडियो को आईपीएस अफसर आरके विज और दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. वीडियो में एसपी और इंस्पेक्टर ने डीजे फ्लोर पर अपने डांस से आग लगा दी है. यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दोने पुलिस अधिकारी सपना चौधरी के गाने गजबण पानी रे चाली पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को देख कर लोग पुलिसवालों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थें.

पुलिस वालों का डांस काफी पसंद आ रहा है और लोगों इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों को अपने जीवन का आनंद लेते देख नेटीजन प्रभावित हुए. एक यूजर ने कहा, “ये भी इन्सान है. एक अन्य ने लिखा, “बहुत बढ़िया नृत्य …. डांस ऐसे ही चलता रहे. एक तीसरे उपयोगकर्ता ने कहा, “वर्दी के बिना वह भी एक आम आदमी है और उसे अपने जीवन को कर्तव्य से दूर रखने का अधिकार है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘जिंदगी खुल के जीने का नाम है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >