सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त 2022 को इटली स्थित अपने आवास पर निधन हुआ है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पाओला माइनो का अंतिम संस्कार कल हुआ.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है. सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त 2022 को इटली स्थित अपने आवास पर निधन हुआ है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पाओला माइनो का अंतिम संस्कार कल हुआ.

गौरतलब है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं. राहुल गांधी और प्रियांका गांधी भी उनके साथ गये हैं. वहीं, सूत्रों का कहना है कि पाओला मायनो के अंतिम संस्कार के समय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे.

पीएम मोदी ने जताया दुख: सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी जी को उनकी माता श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदना. उसकी आत्मा को शांति मिले. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति प्रदान करे.

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं. ईश्वर, कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >