Sonia Gandhi Statement : सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बताया बेचारी, भड़की बीजेपी

Sonia Gandhi Statement : कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बेचारी बता दिया. उनके इस बयान के बाद बीजेपी भड़की हुई है.

Sonia Gandhi Statement : कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर हंगामा मच गया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘राष्ट्रपति का ऐसा अपमान कभी नहीं किया गया. कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता. उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

राष्ट्रपति कभी ‘बेचारी’ नहीं हो सकती: संबित पात्रा

सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ऐसी अनुचित टिप्पणी की. राष्ट्रपति कभी ‘बेचारी’ नहीं हो सकती. वह जिस पद पर हैं और जहां से आती हैं, वह कभी ‘बेचारी’ नहीं हो सकतीं. वह सशक्त और सक्षम हैं. अगर कुछ है, तो वह यह कि राहुल गांधी देश में एकमात्र ‘बेचारे’ हैं.”

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ”मैं सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं. हमारी राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है. वह कमजोर नहीं हैं. द्रौपदी मुर्मू ने देश और समाज के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. कांग्रेस नेताओं को उनसे माफी मांगनी चाहिए.”

सोनिया गांधी माफी मांगे: जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं और बीजेपी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रपति के लिए श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा ‘बेचारी’ शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा करता है. ऐसे शब्दों का जानबूझकर प्रयोग कांग्रेस पार्टी की गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी प्रकृति को दर्शाता है. मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे.

क्या कहा सोनिया गांधी ने?

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अंत तक ‘बहुत थकी हुई’ दिखीं. सोनिया गांधी ने कहा, ”वह बहुत थकी हुई नजर आ रहीं थीं, अंत में मुश्किल से बोल पा रही थीं. बेचारी महिला…वहीं राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण बहुत ज्यादा उबाऊ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >