Sonia Gandhi : सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, 3 घंटे तक चला सवालों का दौर

Sonia Gandhi ED: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी की पूछताछ आज तीसरे दिन खत्म हो गयी. इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

8:20 PM. 27 Jul 22 8:20 PM. 27 Jul

ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया

नेशनल हेराल्ड मामले में तीसरे दिन की पूछताछ के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में ईडी कार्यालय से रवाना हुईं. समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को अगले आदेश तक पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जायेगा. अगर जरूरत पड़ी तो ईडी सोनिया गांधी को फिर से समन जारी कर सकती है. सोनिया गांधी ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बुधवार को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.

8:20 PM. 27 Jul 22 8:20 PM. 27 Jul

कांग्रेस सांसदों का संसद के बाहर धरना, हिरासत में लिए गए

कांग्रेस सांसदों ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन के मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का विरोध करते हुए बुधवार को संसद भवन के बाहर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला. इसके बाद वे विजय चौक पर धरने पर बैठ गए. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, आज हमारे सांसदों को गिरफ्तार किया गया है. यह लोकतंत्र की हत्या है. संसद में मोदी सरकार महंगाई पर चर्चा नहीं होने दे रही है. राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ हम आवाज उठा रहे हैं तो हमें गिरफ्तार किया गया है.

8:20 PM. 27 Jul 22 8:20 PM. 27 Jul

कांग्रेस पर भाजपा का निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कहा कि कांग्रेस जो विषय उठा रहे हैं वह न ही देश के लिए है और न ही पार्टी के लिए बल्कि ये परिवार को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है उस घोटाले के बारे में एजेंसी को जवाब देना ये उनकी आवश्यकता है यही उन्हें करना चाहिए. लेकिन ये परिवार अपने आपको देश और कानून से ऊपर समझता है इसलिए इनसे कोई जवाब मांगे तो इन्हें ये पसंद नहीं है. कानून अपना काम कर रहा है. कांग्रेस को नियम के अनुसार चलना चाहिए.

मुख्य बातें

Sonia Gandhi ED: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी की पूछताछ आज तीसरे दिन खत्म हो गयी. इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >