Weather Forecast : झुलसती दिल्ली को फिलहाल राहत नहीं, जानें यूपी- बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates, 5 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली (delhi rain) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है. इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है. यहां बिजली भी गिरने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. एक दिन बाद केरल में तो 10 जुलाई से गुजरात में मानसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर....

Live Updates
2:21 PM. 5 Jul 21 2:21 PM. 5 Jul

कुछ देर में बंगाल के इन इलाकों में होगी बार‍िश 

पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव नजर आएगा. स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 4-6 घंटों के दौरान अलीपुरद्वार, बांकुरा, बर्द्धमान, बीरभूम, कूच बिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, हुगली, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, #कोलकाता जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे.

1:11 PM. 5 Jul 21 1:11 PM. 5 Jul

आईएमडी ने बताया

आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. वहीं, विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान जताया है.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

झुलसती दिल्ली को फिलहाल राहत नहीं

गर्मी से झुलसती दिल्ली को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश

सोमवार को यानी आज झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के असार नजर आ रहे हैं. जबकि, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

बिहार में मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त ठनका गिरने की आशंका

उत्तर और दक्षिण बिहार में मध्यम से भारी बारिश व मध्य बिहार में मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त ठनका गिरने की आशंका है. इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

भारी बारिश से हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान

सोमवार को बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश से हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

बिहार में अगले चार दिन तक बारिश

बिहार में अगले चार दिन तक बारिश और वज्रपात के आसार बन गये हैं. इस मौसमी दशा में पूरा बिहार प्रभावित होगा. आइएमडी, पटना के मुताबिक बिहार दो ट्रफलाइन गुजर रही हैं. इस वजह से दो से तीन दिनों से बारिश में आयी कमी के बाद एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है. उत्तर और दक्षिण बिहार में मध्यम से भारी बारिश व मध्य बिहार में मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त ठनका गिरने की आशंका है. इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड के सभी जिलों में सात जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है. सात जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने आठ जुलाई के बाद यूपी में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस बीच प्रदेश में कहीं कहीं छिटपुट बारिश होती रहेगी.

7:48 AM. 5 Jul 21 7:48 AM. 5 Jul

हरियाणा, पंजाब में गर्मी से राहत नहीं

हरियाणा और पंजाब में गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा. गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुग्राम हरियाणा का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इधर पंजाब में, बठिंडा में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

11:28 AM. 5 Jul 21 11:28 AM. 5 Jul

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी, आठ जुलाई से मॉनसून के जोर पकड़ने का अनुमान

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार का दिन काफी गर्म रहा. वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के छिटपुट इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. मौसम विभाग ने सात जुलाई से पहले क्षेत्र में मानसून में किसी भी प्रगति से इनकार किया है. दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में मानसून का आना अभी बाकी है.

Weather Today, 5 July 2021: झारखंड, बिहार, UP में होगी हल्की से मध्यम बारिश के आसार, दिल्ली का चढ़ेगा पारा, बंगाल में तेज वर्षा जारी, जानें देशभर में मानसून का हाल

7:48 AM. 5 Jul 21 7:48 AM. 5 Jul

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश से गर्मी से राहत, कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप

राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई वहीं कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सीकर के नीम का थाना में छह सेंटीमीटर, हनुमानगढ के संगरिया में 6 सेंटीमीटर, करौली के मंडायल में 3 सेंटीमीटर, चित्तोडगढ के बदेसर में 2 सेंटीमीटर, जयपुर के पावटा में 1 सेंअीमीटर, भरतपुर के नागर में 1 सेंटीमीटर, दौसा के बसवा में 1 सेंटीमीटर, बांसवाडा के सज्जनगढ में 1 सेंटीमीटर, सवाईमाधोपुर में बामनवास में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

7:48 AM. 5 Jul 21 7:48 AM. 5 Jul

उत्तर प्रदश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर प्रदश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े, जबकि बहराइच, सोनभद्र, ललितपुर, शाहजहांपुर, गाजीपुर और महराजगंज में बरसात हुई.

7:48 AM. 5 Jul 21 7:48 AM. 5 Jul

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates, 5 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली (delhi rain) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है. इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है. यहां बिजली भी गिरने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. एक दिन बाद केरल में तो 10 जुलाई से गुजरात में मानसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >