त्रिपुरा में चुनाव के बाद हिंसा, प्रभावित क्षेत्र का दौरान करेगी सीपीआई-कांग्रेस की टीम, जानें क्या है मामला

सीताराम येचुरी ने बताया, प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई (एम) के सांसद इलामारम करीम, पीआर नटराजन, बिकास रंजन भट्टाचार्य और एए रहीम शामिल हैं. भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम, 2 कांग्रेस सांसद एक राज्यसभा और एक लोकसभा. अजय कुमार प्रतिनि��िमंडल का हिस्सा होंगे. यह कल त्रिपुरा के लिए रवाना होगी.

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने बताया कि सीपीआई (एम), सीपीआई, कांग्रेस का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा के चुनाव के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाकर प्रभावित परिवार और प्रशासन से मिलेंगे. प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा के राज्यपाल से भी मिलने की कोशिश करेगा.

प्रतिनिधिमंडल में ये होंगे शामिल

सीताराम येचुरी ने बताया, प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई (एम) के सांसद इलामारम करीम, पीआर नटराजन, बिकास रंजन भट्टाचार्य और एए रहीम शामिल हैं. भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम, 2 कांग्रेस सांसद एक राज्यसभा और एक लोकसभा. अजय कुमार प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे. यह कल त्रिपुरा के लिए रवाना होगी.

पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए हाईकोर्ट जायेगी त्रिपुरा मानवाधिकार संगठन

दो मार्च को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक हिंसा फैली. जिसमें पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए त्रिपुरा मानवाधिकार संगठन ने हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. त्रिपुरा मानवाधिकार संगठन के सचिव और अगरतला के रामनगर क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पुरुषोतम रॉय बर्मन ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद केवल रामनगर में हजारों की संख्या में हिंसा की घटना हुई.

Also Read: Tripura New CM: माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, पीएम मोदी और अमित शाह भी पहुंचे

भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को किया गया प्रताड़ित: पुरुषोतम रॉय बर्मन

पुरुषोतम रॉय बर्मन ने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को प्रताड़ित की गया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के घरों, दुकानों और आजीविका के अन्य विकल्पों पर हमला किया गया. उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाया और कहा, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >