Weather Forecast Today, 22 July 2021, Monsoon 2021 Update, Rain Alert: अगले दो-तीन दिनों में यानी 26 जुलाई से बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है. आज इन इलाकों में बारिश जारी रहेगी. वहीं, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश में कमी आयेगी.
अगले दो-तीन दिनों का मौसम अपडेट
हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश आज भी होगी. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो झारखंड, बंगाल में 26 से 29 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश होगी. 27 तक बिहार में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. बात करें उत्तर भारत की तो यहां भी 26 के बाद से मानसून रफ्तार पकड़ेगा. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश का दौर एकबार फिर शुरू होगा.
