शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, राजनीतिक सरगर्मी तेज

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों दिग्गज नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है.

आदित्य ठाकरे और अरविंद केजरीवाल के बीच मुलाकात में क्या हुई बात

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों दिग्गज नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की.

केजरीवाल ने ठाकरे के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की

अरविंद केजरीवाल ने आदित्य ठाकरे के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने ट्वीट किया, आज अपने आवास पर श्री आदित्य ठाकरे जी के आतिथ्य का अवसर मिला। देश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उनसे विस्तार से बातचीत हुई.

Also Read: ‘अब सोचना होगा..’आदित्य ठाकरे ने नीतीश कुमार व उद्धव ठाकरे की मुलाकात से ठीक पहले दिया ये बड़ा बयान..

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में फूट की चर्चा तेज

महाराष्ट्र में कुछ दिनों से कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (UBT) में फूट की चर्चा तेज हो गयी है. शरद पवार और संजय राउत के कई बयान एक-दूसरे के खिलाफ आये थे. जिसके बाद एमवीए में टूट की चर्चा तेज हो गयी थी.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी एकता की कवायद तेज

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी एकता की कवायद तेज हो गयी है. हाल के दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली का दौरान किया था. जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी और सभी को बीजेपी के खिलाफ खड़े होने की अपील की थी.

झारखंड में भी हुआ नीतीश कुमार का दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाल के दिनों में झारखंड दौरा भी हुआ था. जिसमें उन्होंने झाखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विपक्षी एकता को लेकर चर्चा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >