अजित पवार की बगावत के बीच पार्टी को खड़ा करने में जुटे शरद पवार, लोगों से मांगी माफी, कहा- मेरा निर्णय गलत था

शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार और राकांपा के आठ विधायकों के महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के एक सप्ताह बाद येवला में रैली करके अपनी राज्यव्यापी यात्रा शुरू की.

महाराष्ट्र जारी सियासी घमासान के बीच एनसीपी अध्यक्ष श��द पवार माफी मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका फैसला गलत था. दरअसल भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार ने नासिक में एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने लोगों से अपनी गलती के लिए माफी मांगी.

छगन भुजबल को विधायक बनाने के लिए येओला के लोगों से शरद पवार ने मांगी माफी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार सार्वजनिक बैठक में शामिल होते हुए कहा, यह रैली किसी पर कोई आरोप लगाने के लिए नहीं है. मैं यहां आप सभी (येवला के लोगों) से माफी मांगने आया हूं. मेरा निर्णय गलत था, आपने मुझ पर भरोसा किया और मेरी पार्टी को वोट दिया लेकिन मेरा निर्णय (येवला से छगन भुजबल को विधायक बनाने का) विफल रहा. अत: आपसे क्षमा मांगना मेरा कर्तव्य है. अगली बार जब मैं दोबारा यहां आऊंगा तो वादा करता हूं कि गलती नहीं दोहराऊंगा. शरद पवार ने येवला रैली में एनसीपी के बागी नेताओं से उनकी उम्र को मुद्दा नहीं बनाने को कहा. पवार ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काम करते रहेंगे.

भजीते की बगावत के बीच पार्टी को खड़ा करने की कोशिश में जुटे शरद पवार

शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार और राकांपा के आठ विधायकों के महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के एक सप्ताह बाद येवला में रैली करके अपनी राज्यव्यापी यात्रा शुरू की. येवला पार्टी के बागी नेता तथा मंत्री छगन भुजबल का निर्वाचन क्षेत्र है. पवार की यात्रा के लिए उत्तर मुंबई से 250 किलोमीटर दूर एक छोटे से कस्बे येवला को चुना जाना पार्टी को फिर से खड़ा करने की उनकी कोशिशों को दर्शाता है.

Also Read: ‘ना मैं थका हूं…ना रिटायर हुआ हूं’, भतीजे अजित पवार पर शरद पवार का पलटवार

शरद पवार ने पीएम मोदी पर भी बोला हमला

शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेताओं के भ्रष्टाचार पर बात की थी, लिहाजा अब उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें दंडित करना चाहिए. पवार ने नासिक जिले के येवला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के पास सारी सरकारी मशीनरी है. उन्हें इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें दंडित करना चाहिए. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने भोपाल में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी के नेताओं पर 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था.

एनसीपी से बगावत कर अजित पवार एकनाथ शिंद सरकार में शामिल

मालूम हो अजित पवार ने शरद पवार से बगावत कर अपने समर्थक 8 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये. अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जबकि अन्य आठ एनसीपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. अजित पवार ने बगावत के बाद एनसीपी पर भी दावा ठोक दिया है. इधर शरद पवार ने कार्रवाई करते हुए सभी बागियों को पार्टी से बाहर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >