NCP प्रमुख शरद पवार को किसने दी जान से मारने की धमकी ? घर पर आया बिहार से फोन

NCP प्रमुख शरद पवार को दोबारा धमकी मिलने के बाद पुलिस मामले में सख्ती बरत रही है. पुलिस ने FIR दर्ज किया है. पुलिस का दवा है कि जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने का काम किया जाएगा.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (NCP) के मुखिया शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार NCP प्रमुख को फोन करके धमकी दी गयी है जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है. कॉल करने वाले शख्स ने पवार के घर ‘सिल्वर ओक’ पर फोन किया और उन्हें जान से माने की धमकी दी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने हिंदी भाषा में बात की और कहा कि वह मुंबई आकर देसी कट्टे से पवार को जान से मार देगा. घटना के बाद नजदीकी गामदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराने का काम किया गया है.

हो चुकी है शख्स की पहचान

मामले को लेकर पुलिस को जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है. फोन बिहार से किया गया था. फोन करने वाला शख्स इससे पहले भी NCP प्रमुख शरद पवार को फोन कर धमकी दे चुका है. पहले जब शख्स को हिरासत में लिया गया था तो उसे समझा बुझाकर छोड़ दिया गया था.

Also Read: न लें हमारे धैर्य की परीक्षा, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर गरजे शरद पवार, कहा- एकसाथ आये सभी दल
धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया

दोबारा धमकी देने के बाद पुलिस मामले में सख्ती बरत रही है. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस का दवा है कि जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने का काम किया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि सोमवार को ही शरद पवार ने अपना जन्मदिन मनाया है. इसके बाद आज उन्हें धमकी दी गयी जिससे हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >