शरद पवार ने वीर सावरकर को प्रगतिशील सोच वाला बताया, कांग्रेस को परोक्ष रूप से दे दी ऐसी नसीहत

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, सावरकर ने कई प्रगतिशील बातें कही हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमें सावरकर का प्रगतिशील पक्ष देखना चाहिए. आज वह यहां नहीं हैं. इसलिए जो यहां नहीं हैं उनके बारे में किसी विषय पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है. सावरकर कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार ने वीर सावरकर को प्रगतिशील विचारों वाला बताया है. यह बयान उन्होंने ऐसे समय में दिया है, जब राहुल गांधी की टिप्पणी पर महाराष्ट्र में बवाल मचा है.

सावरकर का प्रगतिशील पक्ष देखना चाहिए : पवार

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, सावरकर ने कई प्रगतिशील बातें कही हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमें सावरकर का प्रगतिशील पक्ष देखना चाहिए. आज वह यहां नहीं हैं. इसलिए जो यहां नहीं हैं उनके बारे में किसी विषय पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है. सावरकर कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है.

पवार ने कांग्रेस से रुख नरम करने को कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वी डी सावरकर की की तीखी आलोचना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आये भूचाल के बाद शरद पवार ने कांग्रेस नेतृत्व को इस मुद्दे पर शिवसेना की चिंताओं से अवगत कराया. विपक्षी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सावरकर की आलोचना के मामले में अपना रुख नरम करने पर सहमत हो गई है.

Also Read: अब सावरकर पर बोलकर फंसे राहुल गांधी, माफी वाले बयान पर पोते रंजीत ने कार्रवाई की मांग की

सावरकर कभी भी आरएसएस के सदस्य नहीं थे : पवार

पवार ने राहुल गांधी को यह भी बताया कि सावरकर कभी भी आरएसएस के सदस्य नहीं थे और इस बात को रेखांकित किया कि विपक्षी दलों की असली लड़ाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है.

सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस-उद्धव ठाकरे गुट में दरार की स्थिति बन गयी थी

राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा सावरकर की आलोचना की वजह से महाराष्ट्र में उसके गठबंधन साझेदार राकांपा और शिवसेना में असहजता की स्थिति बन गयी थह. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ अपनी बातचीत में सावरकर मुद्दे को उठाया था और एमवीए सहयोगियों के बीच इस मामले पर सहमति है. राउत ने कहा, एमवीए गठबंधन बरकरार है. यदि किसी को लगता है कि एमवीए टूट जाएगा, तो वह गलत है.

राहुल गांधी ने सावरकर पर क्या दिया था बयान

दरअसल सूरत कोर्ट से दो साल की सजा और संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. जिसमें उन्होंने लंदन में दिये बयान पर बीजेपी की माफी की मांग पर कहा था कि वो सावरकर नहीं गांधी हैं और गांधी कभी माफी नहीं मांगते. राहुल के इस बयान के बाद जहां बीजेपी और आरएसएस ने विरोध किया था, वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी को सावरकर पर टिप्पणी करने से बचने की सवाल दे दी थी. कहा था कि सावरकर उनके आदर्श हैं, उनके खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >