शरद पवार ने एनसीपी की टूट पर कहा- कुछ लोग भाजपा की रणनीति का शिकार हो गये

हमारे कुछ लोग दूसरे दलों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गये हैं. जानें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी में हुई टूट को लेकर क्या कहा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है. हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी. देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ.

शरद पवार ने एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साम्प्रदायिक विभाजन पैदा कर रही ताकतों से लड़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारे कुछ लोग दूसरे दलों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गये हैं. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति पर NCP नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि कराड़ में शरद पवार ने अपने गुरू यशवंतराव चौहान के समाधि पर आकर उन्होंने उनका आशीर्वाद लेकर पार्टी बढ़ाने का शुरूआत करेंगे.

कराड में शरद पवार का स्वागत

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार सोमवार को कराड में अपने गुरु एवं महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवन्तराव चव्हाण के स्मारक पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की. वह सोमवार को सुबह पुणे से कराड के लिए रवाना हुए तो रास्ते में कई समर्थकों ने उनका स्वागत किया. कराड में शरद पवार का हजारों समर्थकों और स्थानीय विधायक बालासाहेब पाटिल ने स्वागत किया. कराड से नाता रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी उनके साथ नजर आये.

विद्रोह से विचलित नहीं

आपको बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने रविवार को कहा था कि वह अपने भतीजे अजित पवार के विद्रोह से विचलित नहीं हुए हैं और लोगों के बीच जाकर नई शुरुआत करेंगे. इधर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि वह एनसीपी की अजित पवार, आठ अन्य विधायकों को अयोग्य करार देने की याचिका पर उचित फैसला लेंगे.

Also Read: अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? ‘सामना’ के दावे के बाद राजनीति तेज
शरद पवार को लगा झटका

यहां चर्चा कर दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यही नहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसे एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर माना जा रहा है. शरद पवार ने 24 वर्ष पहले एनसीपी की स्थापना की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >