Bank Holiday: 11 सितंबर को बंद या खुले रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में क्या रहेगा हाल
Copied link
Bank Holiday in September : 11 सितंबर 2026 को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे.जयपुर में स्थानीय चुनाव के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि देशव्यापी बैंक हड़ताल से कई जगह कामकाज प्रभावित हो सकता है.
अगर आपको शुक्रवार (11 सितंबर 2026) को बैंक में जरूरी काम है, तो आपके लिए ये काम की खबर है. 11 सितंबर को बैंक यूनियनों ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे कई जगह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे लेकिन जयपुर में स्थानीय चुनाव के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
11 सितंबर को किन शहरों में बैंक रहेगा बंद
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 11 सितंबर को जयपुर में स्थानीय अवकाश है. जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव की वजह से SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB समेत कई बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.
यह छुट्टी पूरे राजस्थान या देशभर के लिए नहीं है. दूसरे शहरों में बैंक खुल सकते हैं, लेकिन बैंक हड़ताल का असर वहां भी देखने को मिल सकता है.
11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?
दिल्ली में 11 सितंबर को BRICS सम्मेलन के चलते कई इलाकों में खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, 11 सितंबर को दिल्ली के लिए सामान्य बैंक अवकाश नहीं है.
ऐसे में सभी बैंक शाखाओं के बंद रहने की बात सही नहीं है. लेकिन बैंक हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हो सकता है. इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने बैंक से जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
12 और 13 सितंबर को भी रहेंगे बैंक बंद
12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 13 सितंबर को रविवार है. यानी कई लोगों के लिए 11 से 13 सितंबर तक लगातार तीन दिन बैंक का काम प्रभावित हो सकता है.
हालांकि बैंक बंद होने या हड़ताल के बावजूद UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर चलती रहेंगी.
गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.
अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.
किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.
गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.