Seema Haider : सीमा या सचिन, किसकी तरह दिखती है बच्ची, देखें वीडियो

Seema Haider : सीमा हैदर अब सचिन मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों अपनी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं. देखें क्या है वीडियो में खास.

Seema Haider : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब सचिन मीणा की बच्ची की मां बन चुकी हैं. अब दोनों के अलावा बच्ची का भी वीडियो वायरल होने लगा है. एक वीडियो आया है जिसमें सीमा और सचिन बच्ची को लेकर बात कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि जब से बच्ची हमारे घर आई है कुछ अलग ही खुशी नजर आ रही है. सीमा वीडियो में कहतीं नजर आ रहीं हैं कि अब हमारे पांच बच्चे हो गए हैं. सचिन सबका ख्याल रखते हैं. बच्चों के लिए कपड़े लेकर आते हैं. आगे वह कहतीं हैं कि बच्ची पूरी सचिन की तरह दिखती है. उसपर ही गई है लेकिन रंग मेरी तरह है. देखें ये वायरल वीडियो.

वहीं, पाकिस्तान में मौजूद सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर ने नवजात को नाजायज बताया है. गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे सीमा और अपने बच्चों को याद करते नजर आए. वीडियो में उसने कहा कि वह अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस लाना चाहता है. साथ ही उसने दावा किया कि भारत में कई लोग उसकी मदद कर रहे हैं. यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दोनों देशों में इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >