Karnataka Election 2023: 4 अप्रैल के बाद जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची, सिद्धारमैया ने दिये संकेत

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने दूसरी सूची में 52 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामों को अंतिम रूप दिया है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम निर्णय लेने की संभावना है.

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के तारीखों की घोषणा से पहले ही 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दिया था. अब खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी 4 अप्रैल के बाद कर्नाटक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी.

दूसरी सूची में 52 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम की हो सकती है घोषणा

कुछ खबरों के अनुसार, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने दूसरी सूची में 52 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामों को अंतिम रूप दिया है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम निर्णय लेने की संभावना है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने दिये संकेत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा चार अप्रैल को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद की जा सकती है. सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि उनके दूसरे निर्वाचन क्षेत्र कोलार से चुनाव लड़ने के बारे में पार्टी आलाकमान को फैसला करना है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में चार अप्रैल को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय किया जा सकता है. सिद्धारमैया ने कहा, परसों केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है. बैठक के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी.

Also Read: Karnataka Election 2023: टीपू सुल्तान को किसने मारा? चुनाव से पहले कर्नाटक में ताजा विवाद

क्या कोलार से चुनाव लड़‍ेंगे सिद्धारमैया

कोलार से भी चुनाव लड़ने के बारे में एक सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा, यह आलाकमान को तय करना है, वह परसों फैसला करेंगे. कांग्रेस ने 25 मार्च को अपने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी तथा 100 और क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है.

कांग्रेस ने सिद्धारमैया को वरुणा से चुनावी मैदान में उतारा

पार्टी ने पहली सूची में मैसुरु जिले के वरुणा क्षेत्र से सिद्धरमैया को मैदान में उतारा है, जिसके बाद राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कोलार की सीट से भी चुनाव लड़ने का इरादा जताया, जिसपर आलाकमान को फैसला करना है. सिद्धरमैया ने कहा कि उनके बेटे और वरुणा से मौजूदा कांग्रेस विधायक यतींद्र सिद्धरमैया निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रचार का काम संभालेंगे, जबकि वह पार्टी के लिए प्रचार को लेकर राज्य का दौरा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >