बेडशीट, तकिया और वॉशिंग मशीन में पड़े एसडीएम निशा शर्मा के कपड़े, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

मध्य प्रदेश में एसडीएम एसडीएम निशा शर्मा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खबरों की मानें तो एसडीएम की हत्या उसके पति ने ही किया है. जानें कैसे पुलिस ने वारदात के चौबीस घंटे के अं दर सुलझाया मामला

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. दरअसल, यहां महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा के कथित मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस मामले की तह तक गई और वारदात के महज 24 घंटों के अंदर ही सबकुछ सामने आ गया. पुलिस ने महिला एसडीएम की हत्या के आरोप में उनके पति मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

तकिया और वॉशिंग मशीन में पड़े निशा शर्मा के कपड़ों से मिला सुराग

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बेडशीट, तकिया और वॉशिंग मशीन में पड़े निशा शर्मा के कपड़ों की मदद ली और इसके सहारे मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने का काम किया. बताया जा रहा है कि मनीष, निशा द्वारा सर्विस बुक, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में नॉमिनी नहीं बनाए जाने से नाराज था. इसी नाराजगी की वजह से उसने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी.

आरोपी पति गिरफ्तार

रविवार को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में एसडीएम निशा शर्मा की अचानक हुई संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे थे. हालांकि, बाद में जब मामले की जांच की गई तो पूरा मामला अलग ही दिशा में चला गया और पति ही निशा शर्मा का हत्यारा निकला. एसडीएम के पति मनीष द्वारा रची गई हत्या की बात सुनकर सब चौंक गये. पुलिस ने आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है.

कई एंगल से इस केस की जांच हुई शुरू

इंडिया टुडे ने जो मामले को लेकर खबर प्रकाशित की है उसके अनुसार, मनीष अपनी पत्नी निशा को रविवार को शाहपुरा के एक अस्पताल लाया था. उसने बताया कि उनकी पत्नी के नाक और मुंह से खून बह रहा है. हालांकि, अस्पताल लाने से पहले ही निशा दम तोड़ चुकी थी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी से जुड़ा हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस ने एक टीम बनाई और कई एंगल से इस केस की जांच शुरू की और बाद में मृतक के पति को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: MP : इंदौर में हनुमान मंदिर की धार्मिक शोभायात्रा के दौरान विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत

मनीष ने पूछताछ में क्या बताया

खबरों की मानें तो मनीष से जब पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि निशा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. हालांकि, एसडीएम का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने जो जानकारी दी उसके अनुसार, निशा की मौत करीब चार-पांच घंटे पहले ही हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >