'विज्ञान में दुनिया को बदलने की ताकत', भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र में बोले पीएम मोदी

विज्ञान में जोश के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्ण आते हैं. जानें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत की वैज्ञानिक समुदाय भारत को 21वीं सदी में वो मुकाम हासिल कराएगी जिसका वो हमेशा हकदार रहा है. वैज्ञानिकों में दुनिया को बदलने की ताकत है.

भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश की सोच केवल यह नहीं है कि साइंस के ज़रिए वुमन इम्पावरमेंट करें, बल्कि वुमन की भागीदारी से साइंस का भी इम्पावरमेंट करें. साइंस और रिसर्च को नई गति दें, यह हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि भारत की आवश्यकता की पूर्ति के लिए भारत में विज्ञान का विकास हमारे वैज्ञानिक समुदाय की मूल्य प्रेरणा होनी चाहिए. भारत में विज्ञान भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली होनी चाहिए.

2022 में हम 40 वें नंबर पर पहुंच गये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी के आज के भारत में हमारे पास दो चीज़े हैं- पहली डेटा और दूसरी तकनीक है. इन दोनों में भारत के विज्ञान को नयी बुलंदियों में पहुंचाने की ताकत है. डेटा विश्लेषण की फील्ड तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत जिस साइंटिफिक अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, हम उसके नतीजे भी देख रहे हैं. साइंस के क्षेत्र में भारत तेजी से विश्व के टॉप देशों में शामिल हो रहा है. 2015 तक हम 130 देशों की वैश्विक नवाचार सूचकांक में 81 नंबर पर थे और 2022 में हम 40 वें नंबर पर पहुंच गये हैं.

Also Read: मां की अर्थी को कंधों पर लेकर कुछ यूं निकलें पीएम मोदी…, देखें तस्वीरें
तो नतीजे भी अभूतपूर्ण आते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत Phds के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में है, आज भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में है. उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी. विज्ञान में जोश के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्ण आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >