Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में स्कूल की छत गिरी, 25 बच्चे घायल, 5 गंभीर

Haryana News: दुर्घटना में तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सभी घायलों को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और मामले की जांच की जा रही है.

हरियाणा के सोनीपत जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब छत टूटकर गिरने से 25 बच्चे घायल हो गये. यह दुर्घटना सोनीपत के गन्नौर इलाके की है.पांच बच्चों की स्थिति गंभीर है, उन्हें खानपुर के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

दुर्घटना में तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सभी घायलों को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और मामले की जांच की जा रही है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >