School holidays : देर से मिलेगी स्कूलों में छुट्टियां? विंटर वेकेशन को लेकर आया अपडेट

School holidays: ठंड बढ़ते ही स्कूलों में छुट्टियां दी जाती है. इस बार विंटर वेकेशन में देरी हो सकती है. जानें क्या है अपडेट.

School holidays: राजस्थान में सर्दी बढ़ने के बाद स्कूली बच्चों की छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज है. जानकारी के अनुसार, सूबे में विंटर वेकेशन अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के बाद दी जा सकती है. 14 से लेकर 24 दिसंबर तक हॉफ ईयरली परीक्षा तय है. इसका मतलब है कि 25 दिसंबर के बाद से विंटर वेकेशन शुरू हो सकती है.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की प्रतिक्रिया छुट्टियों को लेकर पहले ही आ चुकी है. वे यह साफ कह चुके हैं कि इस बार प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियां देरी से दी जाएगी. उन्होंने तर्क दिया कि पिछले कई सालों से छुट्टियां सर्दी की शुरुआत में ही घोषित किए जाते रहे हैं. इसे आगे बढ़ाने की नौबत आ जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान होता है. इस वजह से इस बार सर्दियों की छुट्टियां देर से शुरू होगी.

Read Also : Bihar Teacher: बिहार में शिक्षकों की मौज, 2025 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, देखें लिस्ट

अर्द्धवार्षिक परीक्षा तय, पर नहीं हुई छुट्टियों की घोषणा

पिछले कुछ सालों से राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ले ली जाती थी. इस बार परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा कर 14 दिसंबर से कर दी गई है, जो 24 दिसंबर को समाप्त होगी. हालांकि स्कूलों में छुट्टियां कब से शुरू होगी, इस लेकर तारीख की नहीं बताई गई है. अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीख बदले जाने के बाद कई शिक्षक संगठन रोष जता चुके हैं. उनका कहना है सरकार ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया विंटर वेकेशन कब से दिए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >