School Holiday: दिवाली में 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद, बच्चे खुशी से झूमे

School Holiday: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों का ऐलान कुछ दिन पहले किया गया. दीपावली में इस बार ज्यादा छुट्टियां दी गईं हैं.

School Holiday: अक्टूबर (October 2024) का महीना चल रहा है. छात्र और अभिभावक स्कूल की छुट्टियों कां इंज्वाय कर रहे हैं. यह महीना छुट्टियों और कार्यक्रमों से भरा हुआ है जो शैक्षणिक अवकाश प्रदान कर रहा है. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रोशनी का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा. इस साल दिवाली गुरुवार, 31 अक्टूबर को है और इस अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे. कुछ राज्यों के स्कलों में त्योहार से पहले कुछ दिन की छुट्टी दी गई है. जैसे छत्तीसगढ़ में कुल मिलाकर 8 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं.

जी हां…छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा पिछले महीने की है. इस लिस्ट में स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियों का जिक्र किया गया है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेजी थी. इसमें दीपावली की छुट्टियों में स्कूलों को बंद रखने की जानकारी दी गई थी.

School Holiday Diwali 2024 : दिवाली में 8 दिनों की छुट्टी

प्रस्ताव के मुताबिक, स्कूलों में दिवाली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी गई है. इस छुट्टी के आगे और पीछे रविवार पड़ने की वजह से, छुट्टी 8 दिन का हो जा रहा है. इसका मतलब है कि इस पर्व में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ त्योहार का मजा ले सकेंगे जैसाकि दशहरा में देखा गया है.

School Holiday Winter Vacation : शीतकालीन छुट्टी कितने दिनों की होगी?

छत्तीसगढ़ में शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, वहीं ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्ताव के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

Read Also: October Holiday: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल और बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Diwali 2024 Date: दिवाली कब है ?

5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व इस साल 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा जो 3 नवंबर तक चलेगा. दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू हो जाता है. यह पर्व भैया दूज पर समाप्त होता है. दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को इस साल लोग मनाएंगे. कहीं-कहीं लोग 31 अक्टूबर को भी दिवाली मामने की तैयारी में हैं. डेट को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >