School Holiday : दशहरा के बाद दिवाली की छुट्टी के लिए हो जाएं तैयार, 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद

School Holiday : छत्तीसगढ़ के स्कूलों की पूरी छुट्टियों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं. स्कूल दशहरा और दिवाली के अलावा दिसंबर 2025 में सर्दियों और मई 2026 में गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे. इस सूची को सितंबर महीने में जारी किया जा चुका है.

School Holiday : आज 2 अक्टूबर है यानी दशहरे का दिन. स्कूलों में छुट्टी है. दशहरे की छुट्टी अभी बाकी ही है. जी हां…दशहरे के बाद दिवाली की छुट्टी भी आने वाली है. छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर सितंबर में जारी किया. इस बार बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, क्योंकि उन्हें दशहरा और दिवाली की लंबी छुट्टियां मिलीं. कैलेंडर में त्योहारों के महीनों की छुट्टियों के साथ-साथ गर्मी और सर्दी की छुट्टियां भी शामिल हैं. अक्टूबर में दुर्गा पूजा की छुट्टी करीब खत्म हो चुकी है और दिवाली की छुट्टियां आगे आने वाली हैं. विभाग के अनुसार, नए सत्र में राज्य के स्कूलों में कुल 64 दिन की छुट्टियां होंगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई के बीच पर्याप्त आराम का अवसर मिलेगा.

दिवाली में 8 दिन स्कूल बंद

अक्टूबर में छत्तीसगढ़ में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं. इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को है, इसलिए स्कूल 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. रविवार के कारण यह छुट्टियां 8 दिन की हो गई हैं. दिवाली 20 अक्टूबर को है, जिस पर स्कूल 20 से 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. रविवार को जोड़ते हुए छुट्टियां 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होंगी. इस तरह बच्चों को त्योहारों पर लंबा आराम और परिवार के साथ समय बिताने का ज्यादा टाइम मिलेगा.

सर्दियों की छुट्टियां कितने दिन रहेंगी

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 22 से 27 दिसंबर 2025 तक होंगी. इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे. मौसम के अनुसार छुट्टियां बढ़ सकती हैं. स्कूल प्रशासन समय-समय पर जानकारी देगा. बच्चों और माता-पिता को तैयार रहना चाहिए ताकि लंबी छुट्टियों के बावजूद पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो.

46 दिन गर्मियों की छुट्टी

छत्तीसगढ़ के स्कूल 1 मई से 15 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों में बंद रहेंगे, यानी लगभग 46 दिन. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे छुट्टियों में पढ़ाई और अन्य कामों की तैयारी पहले से कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >