Sambhal Violence Video: एक्शन में योगी, 40 से ज्यादा दंगाइयों की तस्वीर जारी, उपद्रवियों से होगी वसूली

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में भड़की हिंसा को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन में आ गई है. दंगाइयों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई हो रही है.

Sambhal Violence: संभल हिंसा को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है. 40 से अधिक दंगाइयों की तस्वीर और वीडियो जारी किए गए हैं. जिसे सार्वजनिक स्थानों में लगाया जाएगा. जरूरी होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा भी की जाएगी. योगी सरकार ने फैसला लिया है कि हिंसा के दौरान जितनी भी तोड़फोड़ हुई है, उसकी वसूली उपद्रवियों से की जाएगी.

संभल हिंसा मामले में अबतक कुल 27 लोग गिरफ्तार

संभल हिंसा की घटना पर मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया, पुलिस ने अब तक कुल 7 एफआईआर दर्ज की हैं, इनमें से 4 मृतकों के परिजनों ने दर्ज कराई हैं. कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें 3 महिलाएं और 3 किशोर हैं. किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है. सीसीटीवी कैमरे, वीडियो फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर 74 लोगों की पहचान की गई है. अन्य की पहचान की जा रही है. हमने उपद्रवियों के वीडियो और फोटो भी जारी किए हैं, ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके.

अब कैसी है संभल की स्थिति

मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया, संभल में स्थिति सामान्य है. प्रशासन लगातार लोगों के संपर्क में है और विश्वास बहाली के प्रयास जारी हैं. एहतियात के तौर पर घटना वाले इलाके में फोर्स तैनात है. इंटरनेट बहाल करने के संबंध में समीक्षा की जाएगी. समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा.

Also Read: Jharkhand Naxal News: NIA का मोस्ट वांटेड नक्सली छोटू खरवार मारा गया, 15 लाख के इनामी की इस हाल में मिली बॉडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >