Sam Pitroda के बयान पर नहीं थम रहा बवाल, दिल्ली में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के रंगभेद को लेकर दिए गए बयान पर बवाल जारी है. बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है. गुरुवार को बीजेपी ने दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, कांग्रेस ने बड़ी गहरी साजिश की है इस देश को तोड़ने की. भारत की ताकत उसकी सांस्कृतिक विविधता, एकता और अखंडता है. उस पर नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणी कर कांग्रेस ने पूरे देश को कमजोर करने की कोशिश की है.

बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, हमारी मांग है कि राहुल गांधी माफी मांगें, उन्होंने सभी भारतीयों का अपमान किया है.

सैम पित्रोदा ने क्या दिया था विवादित बयान

सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था, हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूरब में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं. उन्होंने कहा था, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम सभी भाई-बहन हैं. हम अलग-अलग भाषाओं, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग रीति-रिवाजों, अलग-अलग खान-पान का सम्मान करते हैं. इससे पहले कुछ खबरों में पित्रोदा के हवाले से कहा गया था कि उन्हें यह बात परेशान करती है कि पूरा देश राम मंदिर पर अटका हुआ है. विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे पित्रोदा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया.

Also Read: सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल, पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >