जज्‍बे को सलाम : कोरोना वायरस को हराकर फिर से मरीजों की सेवा करना चाहती है यह नर्स

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के उपचार के दौरान संक्रमित हुई नर्स इलाज के बाद फिर से पृथक वार्ड में ड्यूटी पर जाना चाहती है.

कोट्टायम (केरल) : भारत में कोरोना वायरस संक्रमित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के उपचार के दौरान संक्रमित हुई नर्स इलाज के बाद फिर से पृथक वार्ड में ड्यूटी पर जाना चाहती है.

पिछले शुक्रवार को 32 वर्षीय रेशमा मोहनदास को संक्रमण से मुक्त होने के बाद यहां मेडिकल कालेज अस्पताल से छुट्टी दी गई. वह अब घर पर 14 दिन पृथक रहेंगी. वहीं देश के सबसे उम्रदराज संक्रमित मरीज 93 वर्षीय थॉमस अब्राहम और उनकी पत्नी 88 वर्षीय मरियम्मा को भी ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई.

Also Read: लैब में मारा गया Coronavirus, कोविड-19 के खात्मे में वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता

अब्राहम के ठीक होने को चिकित्सा जगत में एक चमत्कार बताया जा रहा है. इन दोनों के अलावा रेशमा भी घर के लिए रवाना हुई थी लेकिन इस संकल्प के साथ कि दो सप्ताह अनिवार्य रूप से पृथक रहने के बाद वह वापस आकर फिर से मरीजों की सेवा में लग जाएंगी.

रेशमा ने अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज के दौरान अपने मित्रों एवं सहयोगियों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर पोस्ट किया था, मैं एक सप्ताह में तुमसे (कोरोना वायरस) लड़कर यह कमरा छोड़ दूंगी. रेशमा ने कहा, मैंने यह संदेश व्हाट्सऐप ग्रुप में इसलिए पोस्ट किया था क्योंकि मुझे केरल की स्वास्थ्य प्रणाली पर पूरा भरोसा है. यह विश्व श्रेणी की है.

गत 12 मार्च से थॉमस और मरियम्मा की देखभाल करने वाली नर्स का मानना है कि उसे संक्रमण इसलिए हुआ क्योंकि वह उन दोनों के काफी निकट रहती थी और दोनों से अक्सर बातें करती थी और दोनों मास्क नहीं पहनते थे क्योंकि वे उसमें सहज नहीं थे.

रेशमा ने कहा कि उन्हें उन दोनों की सभी जरूरतों का ख्याल रखना पसंद था. उन्होंने कहा, मुझे थोड़ा भी तनाव नहीं था. मुझे वृद्धों की देखभाल करना अच्छा लगता है. उन्होंने कहा, मैं वापस लौटने पर पृथक वार्ड में फिर से काम शुरू करने के लिए तैयार हूं.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने रेशमा को फोन करके उनके ठीक होने पर प्रसन्नता जतायी. मंत्री ने कहा कि किसी स्वास्थ्य पेशेवर के कोरोना वायरस से संक्रमित होना राज्य के लिए चिंता का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >