Train Accident : दो ट्रेन हादसे, देर रात कानपुर में पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस, सिलीगुड़ी में मालगाड़ी हुई बेपटरी

Train Accident : बीती रात दो ट्रेन हादसे हुए. पहला हादसा यूपी के कानपुर में हुआ जबकि दूसरा हादसा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुआ.

Train Accident : देश से दो ट्रेन हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, पहला हादसा यूपी के कानपुर में हुआ. यहां साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ड्राइवर के अनुसार हादसा बोल्डर के इंजन से टकराने के कारण हुआ. वहीं, दूसरा हादसा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुआ, जहां ईंधन ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई. यह हादसा देर रात सिलीगुड़ी- रंगापानी इलाके में हुआ.

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई. घटना स्थल पर किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

Read Also : Jharkhand Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की प्रारंभिक जांच में खुलासा, कंट्रोल रूम से एक्शन में देरी के कारण हुई दुर्घटना

आईबी-यूपी पुलिस मौके पर- रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकराया और पटरी से उतर गया. हादसे के बाद कुछ ठोस निशान पाए गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं. आईबी और यूपी पुलिस जांच कर रही है. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं पहुंची है. यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

रेलवे की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

  1. प्रयागराज के लिए- 0532-2408128, 0532-2407353
  2. कानपुर के लिए- 0512-2323018, 0512-2323015
  3. मिर्जापुर के लिए- 054422200097
  4. इटावा के लिए- 7525001249
  5. टुंडला के लिए- 7392959702
  6. अहमदाबाद के लिए- 07922113977
  7. बनारस सिटी के लिए- 8303994411
  8. गोरखपुर के लिए- 0551-2208088

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >